विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद के लिए मतदान जारी, मौके पर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 10:57 AM (IST)

चंदौली में विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो ...और पढ़ें

चंदौली में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

चंदौली में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

HighLights

  1. चंदौली में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू।

  2. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा है मतदान।

  3. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदाता करेंगे वोट।

जागरण संवाददाता, चंदौली। विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में अधिसंख्य केंद्रों पर सन्नाटा है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों पर भ्रमण कर रहे है।

जिले में खंड स्नातक निर्वाचन के लिए 27,130 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18,716 पुरुष और 8,414 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 10 मतदान केंद्रों पर 26 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं के साथ ही कार्मिकों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन में मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3,016 मतदाता हैं। इनमें 2,172 पुरुष और 844 महिला मतदाता शामिल हैं।