मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण
मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को नगर में जगह-जगह लोगों में खिचड़ी का वितरण किया गया। लोगों में खिचढ़ी खाने की होड़ रही। पर्व को लेकर सुबह से ही लोग तैयारियों में लगे रहे। सुबह जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूड़ी सब्जी का वितरण किया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को नगर में जगह-जगह लोगों में खिचड़ी का वितरण किया गया। जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूड़ी सब्जी का वितरण किया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार व भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में वितरण किया गया। शाम को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विष्णुकांत अग्रवाल के नेतृत्व में खिचड़ी का वितरण किया गया। राहगीरों ने भी इसका लुत्फ उठाया। विभिन्न कैंप से वितरित खिचड़ी खाकर लोग गदगद नजर आए। वहीं सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा कमेटी मानसरोवर के सदस्यों ने खिचड़ी का वितरण किया। इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, श्याम कृष्ण, रवि कुमार, कुंदन, सुरेश, दीपक, अरविद आदि उपस्थित थे।