रंगोली में पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ का सजीव चित्रण
आलोक इंटर कालेज में शनिवार को रंगोली, घड़ा सज्जा व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। रंगोली में 70, घड़ा सज्जा में 15 और रंगोली बनाओ में 45 टीमें बनाई गईं।
जागरण संवाददाता, चंदौली : आलोक इंटर कालेज में शनिवार को रंगोली, घड़ा सज्जा व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। रंगोली में 70, घड़ा सज्जा में 15 और रंगोली बनाओ में 45 टीमें बनाई गईं।
मेहंदी में छात्राओं ने एक दूसरे की हथेली पर मेहंदी के माध्यम से अति सुंदर, आकर्षक डिजाइन बनाई। प्रथम वर्ग में रीतिका, अदिति, कल्पना, काजल, आलिया, साक्षी, जूनियर वर्ग में खुशी, नेहा, प्रगति मौर्या, अनामिका व हायर वर्ग में सगुन, आंचल, रीतिका श्रीवास्तव, लक्ष्मी ¨सह, हर्षिता तिवारी, अनामिका यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बालकों में अरुण मौर्य, पुष्पेंद्र ¨सह, अभिषेक चौरसिया, संजय मौर्य का प्रदर्शन उत्तम रहा। रंगालो बनाओ व घड़ा सजाओ में पांच-पांच बच्चों की टीमों ने भाग लिया। रंगोली में छात्रों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ आदि पर सुंदर चित्रण किया। इसमें मिहिर ¨सह, श्रेया पांडेय, शशांक श्रीवास्तव, विकास चौहान, निकिता, सरिता, खुशी का प्रदर्शन सराहनीय था। इसके पूर्व विद्यालय के आजाद बहादुर ने कहा प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों के लिए हर दिन एक नई चुनौती वाला दिन है। इसके लिए नई ऊर्जा की जरूरत है। प्रधानाचार्य डा. आनंद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।