Move to Jagran APP

Lok Sabha Result Chandauli : चंदौली से प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय जीते

चंदौली लोकसभा सीट से गुरुवार देर रात करीब दस बजे प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय विजयी घोषित किए गए।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:33 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 10:21 PM (IST)
Lok Sabha Result Chandauli : चंदौली से प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय जीते
Lok Sabha Result Chandauli : चंदौली से प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय जीते

चंदौली, जेएनएन। चंदौली लोकसभा सीट से गुरुवार देर रात प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय विजयी घोषित किये गए। अंतिम चक्र की गणना के बाद डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय 13424 मतों से विजयी घोषित किए गए।महेन्द्रनाथ को 508113 और गठबंधन प्रत्याशी संजय चौहान को 494689 वोट मिले हैं।

loksabha election banner

गुरुवार देर रात दस बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा चंदौली को नया सांसद मिल गया। चंदौली लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 19 मई को 60.22 फीसद मतदान हुआ था। वहीं पिछली बार भी चंदौली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कुल 25 फीसद मत हासिल किया था। 

----------------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

10 बजे : चंदौली लोकसभा सीट से गुरुवार देर रात प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय विजयी घोषित किये गए।

8.45: 30वें चक्र में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। तकरीबन 6000 मतों की गिनती की जानी है।

8.30 बजे: 29वें चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 504769 मत, गठबंधन को 491769 वोट मिले। भाजपा को 13000 मतों की बढ़त। कांग्रेस समर्थित शिवकन्या कुशवाहा को 22018 वोट मिले। 

 5.15 बजे : 26 वें राउंड में बीजेपी 492996 मत, सपा करे 480777 मत हासिल हुआ है। अब 12219 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है।

4:15 बजे : 21 वें राउंड में बीजेपी 404775 मत, सपा 392356 मत पा चुकी है। वहीं 12420 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है।

4 बजे : 20 वें राउंड में बीजेपी 385728 मत, सपा 372975 मत मिल चुका है। वहीं अब तक 12753 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है।

3.45 बजे : 19 वें राउंड में बीजेपी 364090 मत, सपा 353420 मत हासिल किया है। वहीं अब तक 10670 वोटों से आगे बीजेपी चल रही है।

3.55 बजे : 18 वें चरण की मतगणना में बीजेपी ने 364090 मत और सपा ने 332935 मत हासिल किया है। वहीं अब तक 11966 वोटों से आगे बीजेपी चल रही है।

3.05 बजे : 17 वें चरण की मतगणना में बीजेपी ने 327982 मत और सपा ने 315083 मत हासिल किया है। वहीं अब तक 12899 वोटों से आगे बीजेपी चल रही है।

3 बजे : 16वें चरण की मतगणना में बीजेपी ने 310812 मत और सपा ने 294995 मत हासिल किया है। वहीं अब तक 15817 वोटों से आगे बीजेपी चल रही है।

2.55 बजे : 15वें चरण की मतगणना में बीजेपी ने 295601 मत और सपा ने 273091 मत हासिल किया है। वहीं अब तक 22510 वोटों से आगे बीजेपी चल रही है।

2.45 बजे : 14वें चरण की मतगणना में बीजेपी ने 277495 मत और सपा ने 250173 मत हासिल किया है। वहीं अब तक 27322 वोटों से आगे बीजेपी चल रही है।

2.30 बजे : 13 वें राउंड में बीजेपी ने 260047, सपा ने 231487 मत हासिल किया है। वहीं भाजपा अब तक 28555 वोटों से आगे चल रही है।

1.40 बजे : दसवें राउंड बीजेपी को 204163 मत और सपा को 172101 मत मिले हैं। इस लिहाज अब तक 32062 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है।

1 बजे : चंदौली में सातवें राउंड में बीजेपी 144402 मत, सपा 119343 मत मिले हैं। अब तक 25059 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है। 

12.30 बजे : चंदौली में छठे राउंड में बीजेपी को 120777 मत, सपा को 104412 मत मिल चुका है। अब तक 16365 वोटों से बीजेपी अागे चल रही है।

12 बजे : बीजेपी के डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय 118450 मत और गठबंधन के संजय चौहान 100974 वोट। बीजेपी उम्मीदवार 17476 मतों से आगे चल रहे। कांग्रेस समर्थित जन अधिकार पार्टी की शिवकन्या को 4352 मत मिले हैं।

11.30 बजे : चौथे चक्र की मतगणना में शिवपुर, अजगरा को शामिल करते हुए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के डा. महेंद्रनाथ पाण्डेय को 79935 मत मिले जो सपा गठबंधन से 13386 वोट से आगे चल रहे हैं।

11 बजे : चार राउंड की गणना के बाद बीजेपी को 49486 मत और सपा को 42978 मत मिले हैं।

10.30 बजे : चंदौली में महेंद्र पांडेय 42163 मत, सपा से संजय सिंह चौहान 29377 मत पा चुके हैं। 

10 बजे: चंदौली में सपा को 13274 मत और भाजपा को 6712 मत मिले हैं हालांकि यह आंकडे मुगलसराय, सकलडीहा और सैयदराजा पहले राउंड के हैं आंकड़े। अजगरा व शिवपुर के आंकड़ों का अभी भी इंतजार है।


2014 चंदौली लोकसभा परिणाम :
चुनाव में महेंद्रनाथ पांडेय भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 414135 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर बसपा के अनिल कुमार मौर्या ने 257379 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर रहे सपा के रामकिशुन ने 204145 मत हासिल किया था।

76- चंदौली लोकसभा क्षेत्र

1749741
कुल मतदाता
1097607 कुल पड़े मत
954442 पुरुष मतदाता
589470  पड़े मत
 795187  महिला मतदाता 
 490132  पड़े मत
 112   थर्ड जेंडर मतदाता
 05  पड़े मत
 61.732   प्रतिशत वोट पड़े
 13  कुल प्रत्याशी

चंदौली लाेकसभा के प्रत्‍याशी : चंदौली संसदीय सीट से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे थे। भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय, सपा-बसपा गठबंधन से डा. संजय सिंह चौहान, जन अधिकार पार्टी की कांग्रेस समर्थित शिवकन्या कुशवाहा, अतुल्य भारत पार्टी के अर्जुन पांडेय, समग्र उत्थान पार्टी के कृष्ण प्रताप सिंह, भामासपा से जंगबहादुर भारतीय, कांशीराम बहुजन दल से व्यासमुनी, अल हिंद पार्टी से महेंद्र प्रताप सिंह, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से महेंद्र यादव, मौलिक अधिकार पार्टी से राजेश विश्वकर्मा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से रामगोविंद प्रजापति, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी से शिवरात्रि सिंह और निर्दलीय लियाकत अली मैदान में थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.