चिलचिलाती धूप में जाम से लोग बेहाल
??????? ?????? ?? ??? ???? ?? ???? ?????? ?? ???? ?????? ??? ?? ??? ??? ??? ??? ???? ???? ??? ??? ???? ??? ??????? ???? ????? ???????? ?? ?????? ?? ??? ?????? ???????
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : बेतरतीब वाहनों के खड़े होने के चलते बुधवार को मिनी महानगर में एक बार फिर जाम में जकड़ गया। जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे। पुलिस कर्मियों
ने मशक्कत कर जाम समाप्त
कराया।
दोपहर में लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ी। वहीं बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से बाजार में जाम लग गया। जाम इतना भीषण था कि वाहन तो दूर लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे। जाम में फंसे बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं
चिलचिलाती धूप में बिलबिला उठे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी
कतारें लग गई। पुलिस कर्मी जगह जगह खड़े होकर जाम समाप्त करवाने में लगे रहे। अक्सर जाम लगने का मुख्य कारण बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन व अतिक्रमणकारी हैं। स्थाई वाहन स्टैंड न होने के कारण चालक अपने वाहनों को जहां तहां खड़ा करते हैं। प्रशासन को जाम की समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में पहल करने की जरुरत है।