बकरीद की पूर्व संध्या पर खरीदारी को उमड़े लोग
ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में खूब रौनक रही। लोग ईद की खरीदारी के लिए निकले हुए थे। महिलाएं हो या पुरुष सभी अपनी अपनी जरुरत के सामानों की खरीददारी करते नजर आएं। कुर्बानी के इस त्योहार के मद्देनजर बकरों व बड़े जानवरों का बाजार सज गया है। शाम होते ही बाजार में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमड़े और खरीदारी की।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में खूब रौनक रही। लोग ईद की खरीदारी के लिए निकले थे। महिलाएं हो या पुरुष सभी अपनी अपनी जरुरत के सामानों की खरीदारी करते नजर आएं। कुर्बानी के इस त्योहार के मद्देनजर बकरों व बड़े जानवरों का बाजार सज गया है। शाम होते ही बाजार में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमड़े और खरीदारी की।
बकरीद पर्व को लेकर कुछ दिन पूर्व से ही लोग तैयारियों में लगे हुए थे। सोमवार को पर्व होने की वजह से बाजार में खूब भीड़ भाड़ रही। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। नए कपड़े व नमाज अदा करने के लिए नई टोपी सहित अन्य सामग्री की लोगों ने खरीदारी की। कीमतों में हालांकि पिछली बार की अपेक्षा कुछ रुपये का इजाफा हुआ है, लेकिन लोग सेवई काफी पसंद कर रहे हैं। नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाएगी।
कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ईदुल अजहा की नमाज मस्जिदों में भिन्न भिन्न समय में अदा कि जाएगी। ईदगाह में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद 8 बजे, नौरंगाबाद ईदगाह में कारी अबरार अहमद 7.30, रैथा मस्जिद हाफिज अबरार अहमद 7 बजे, हिनौटा में जामा मस्जिद मौलाना अब्दुल सुबह 7 बजे, बघरी में मौलाना अजमल जुमा मस्जिद सुबह 7 बजे नमाज अदा की जाएगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप