Move to Jagran APP

बसों से पहुंचाए जा रहे ट्रेनों से उतरने वाले यात्री

प्रतिबंध के कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए बसों की व्यवस्था की गई। जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में आधा दर्जन से अधिक बसें खड़ी है। जंक्शन

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 07:01 PM (IST)
बसों से पहुंचाए जा रहे ट्रेनों से उतरने वाले यात्री
बसों से पहुंचाए जा रहे ट्रेनों से उतरने वाले यात्री

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : प्रतिबंध के कारण ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए बसों की व्यवस्था की गई। जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में आधा दर्जन से अधिक बसों का इंतजाम किया गया है। जंक्शन पर उतने वाले यात्री बस से अपने गंतव्य तक जा रहे। प्रतिबंध की वजह से वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेशव्यापी प्रतिबंध किया गया है। ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य में वाहनों के आने की अनुमति नहीं दी गई। इसके अलावा सवारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है। वर्तमान समय में ट्रेनों में अधिकांश यात्री सफर कर रहे हैं। जंक्शन पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री उतरे रहे हैं और ट्रेनों में चढ़ रहे हैं। प्रतिबंध की वजह से रेल यात्रियों को वाहनों की तलाशी में इधर उधर भटकना पड़ सकता था। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे जिला प्रशासन ने यात्रियों की समस्या का समाधान किया। जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में आधा दर्जन से अधिक बसें खड़ी करा दी गई हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को छोड़ा जा रहा है। वहीं जनपद से बाहर जाने वालों को भी सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। अगर प्रशासन ने यह सुविधा नहीं की होती तो 55 घंटे तक रेल यात्रियों को दर दर भटकना पड़ता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.