पैनल में गड़बड़ी, 125 गांवों की बत्ती गुल
जागरण संवाददाता कंदवा (चंदौली) क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को सुबह सात बजे
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 07:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कंदवा (चंदौली) : क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को सुबह सात बजे पैनल में खराबी आ गई। इससे 125 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि देर शाम आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।
बुधवार की सुबह अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े 125 गांवों की आपूर्ति सुबह सात बजे अचानक गुल हो गई। पता करने पर जानकारी हुई कि पैनल में गड़बड़ी से यह समस्या हुई। बिजली न रहने से उपकेंद्र से धीना, विश्वबैंक, ककरैत, ररुआ, जेवरियाबाद और असना फीडर भी बैठ गए। जानकारी मिलते ही कर्मचारी उपकेंद्र पहुंचे और गड़बड़ी ठीक की। एसडीओ जन्मेजय साहू ने कहा पैनल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपूर्ति ठप थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें