पंप कैनाल बंद होने से धान की रोपाई बाधित
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि गंगा नदी पर लगे कुंडा पंप कैनाल के बंद होने से आसपास गांवों के किसानों की धान की रोपाई बाधित हो रही है। किसानों को रोपाई के लिए पानी नहीं मिलने से परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। किसानों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से समस्या के बाबत शिकायत की लेकिन कैनाल को नहीं चलाया जा रहा है। इतना नहीं जनपद के कई छोटे लिफ्ट कैनाल यांत्रिक दोष या विद्युत दोष के चलते बंद हैं। कमोवेश यही स्थिति सरकारी नलकूपों की है।
जागरण संवाददाता, (चंदौली) : पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि गंगा नदी पर लगे कुंडा पंप कैनाल के बंद होने से आसपास गांवों के किसानों की धान की रोपाई बाधित हो रही है। किसानों को रोपाई के लिए पानी नहीं मिलने से परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। किसानों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से समस्या के बाबत शिकायत की लेकिन कैनाल को नहीं चलाया जा रहा है। इतना नहीं जनपद के कई छोटे लिफ्ट कैनाल यांत्रिक दोष या विद्युत दोष के चलते बंद हैं। कमोवेश यही स्थिति सरकारी नलकूपों की है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की खेती के साथ मजाक कर रही है। एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने का ढिढोरा पीटा जा रहा, वहीं पानी के अभाव में किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल बंद पड़े लिफ्ट कैनालों को चलाने की मांग की। कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करे।