Move to Jagran APP

बोरा के अभाव में नहीं हो रही धान की खरीद

जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली) मोहम्मदाबाद उप सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर मनमाने ढंग

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 05:55 PM (IST)
बोरा के अभाव में नहीं हो रही धान की खरीद
बोरा के अभाव में नहीं हो रही धान की खरीद

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : मोहम्मदाबाद उप सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर मनमाने ढंग से धान की खरीद होने से किसान आक्रोशित हैं। बोरा के अभाव में धान की खरीद ठप है। इससे आधा दर्जन किसानों का हजारों क्विटल धान खुले आसमान में पिछले कई दिनों से पड़ा है।

prime article banner

उप सब्जी मंडी में धान क्रय केंद्र का संचालन पिछले एक माह से हो रहा है। प्रतिदिन तीन सौ क्विटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके धान खरीद में मनमानी हो रही है। किसानों का आरोप कि किसानों का धान खरीदने के बजाय बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। लगभग डेढ सौ किसानों ने धान खरीद के लिए नंबर लगा रखा है, लेकिन केंद्र प्रभारी की लापरवाही से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। सुविधा शुल्क लेकर नंबर लगाया जा रहा है। किसान मोहन प्रसाद, सियाराम, हरिराम, गुड्डू आदि ने कहा कि नियमानुसार धान की खरीद नहीं की जा रही है। केंद्र प्रभारी बोरे का अभाव बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। किसानों ने चेताया कि धान की खरीद नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। किसान नेता वीरेंद्र पाल ने कहा तीन दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम अजय मिश्र ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.