विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली से वाराणसी के लिए निकला 'महाट्रक', रवानगी के दौरान किया गया खास इंतजाम

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 12:06 PM (IST)

बेल्जियम से लाया गया भारी-भरकम बॉयलर 308 पहियों वाले विशेष ट्रेलर पर सवार होकर चंदौली से वाराणसी के लिए रवाना ...और पढ़ें

चंदौली से वाराणसी के लिए निकला महाट्रक भारी बॉयलर के साथ, रास्ते में खास इंतजाम।

चंदौली से वाराणसी के लिए निकला महाट्रक भारी बॉयलर के साथ, रास्ते में खास इंतजाम।

HighLights

  1. बेल्जियम से आया भारी-भरकम बॉयलर चंदौली से रवाना हुआ।

  2. 308 पहियों वाले विशेष ट्रेलर पर हो रहा परिवहन।

  3. सुरक्षा और यातायात के लिए जिला प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम।

जागरण संवाददाता, चंदौली। बेल्जियम से लाया गया भारी-भरकम बायलर 308 पहियों वाले विशेष ट्रेलर पर सवार होकर चंदौली से वाराणसी के लिए रवाना हो गया। राजातालब से यह गाजीपुर रुट पकड़ेगा। इसके पहले डाफी टोल प्लाजा पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

तकनीकी टीम लगातार मानीटरिंग कर रही है। इसके साथ ही जगह-जगह लगाए गए बोर्ड को हटाए जा रहे हैं। करीब हजार टन क्षमता वाले क्रेन, बैकहो लोडर समेत कई भारी मशीनें इस पूरे अभियान का हिस्सा हैं।

महाट्रक के आवागमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर यातायात तक विशेष प्रोटोकाल तैयार किया है। मार्ग में कहीं अवरोध न आए, इसके लिए श्रमिकों की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। सभी श्रमिक वाकी-टाकी से लैस हैं, ताकि किसी भी स्थिति में आपसी समन्वय में दिक्कत न हो।

महाट्रक के साथ हजारों टन क्षमता का क्रेन और बैकहो लोडर जैसी भारी मशीनें भी चल रही हैं। रास्ते में बिजली के तार, पेड़, मोड़, पुल-पुलिया या अन्य किसी तरह की बाधा आने पर तत्काल व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी टीमों को दी गई है। पूरे रूट पर अधिकारियों की नजर बनी हुई है।

महाट्रक की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात निरीक्षक समेत यातायात पुलिस की टीम लगाई गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं लगातार निगरानी कर रहे हैं। काफिले की गति और मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। बलरामपुर की ओर जाएगा। चंदौली से वाराणसी पहुंचने के बाद राजातालाब से गाजीपुर रूट पकड़ेगा।