विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में लतीफशाह बीयर से पानी करने लगा ओवरफ्लो, मूसलाधार बारिश से खतरे में कर्मनाशा सिस्टम

By Premshankar Tripathi Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 02 Sep 2026 02:41 PM (IST)

चंदौली में मूसलाधार बारिश से कर्मनाशा सिस्टम खतरे में आ गया है और लतीफशाह बीयर से भारी मात्रा में पानी ...और पढ़ें

HighLights

  1. मूसलाधार बारिश से कर्मनाशा सिस्टम खतरे में आ गया।

  2. लतीफशाह बीयर से 13268 क्यूसेक पानी ओवरफ्लो हो रहा।

  3. नदियां उफान पर, गांवों में पानी, आवागमन बाधित।

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली)। मूसलाधार बारिश कर्मनाशा सिस्टम खतरे मे आ गया है। सिस्टम पर आधारित नौगढ़ व भैसोड़ा बांध पानी छोड़ने का क्रम लगातार जारी है।बुधवार को लतीफशाह बीयर से 13268 क्यूसेक पानी ओवरफ्लो कर रहा है।

पिछले 24 घंटे में औसतन 60 मिमी हुई बरसात से चंद्रप्रभा बांध लबालब हो जाने के साथ पानी डिस्चार्ज करने की स्थिति में है। कर्मनाशा व चंद्रप्रभा नदी उफानाने लगी है। नदियों में उफान आ गया है। प्रशासन अलर्ट हो गया है। रावर्टगंज के नगवा बांध से पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा सिस्टम पर दबाव बढ़ गया।

सोमवार की रात्रि में मुसाखांड़ बांध के आठ गेट खोलकर 39945 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने से लतीफशाह बीयर 52202 क्यूसेक(9.25 फीट) पानी ओवरफ्लो करने लगा। झमाझम बारिश से चंद्रप्रभा सिस्टम पर आधारित मुजफ्फरपुर बीयर से दोपहर तक बजे 1583 क्यूसेक पानी ओवरफ्लो कर रहा है।

कर्मनाशा सिस्टम पर आधारित भैसोड़ा बांध 841 क्यूसेक ,नौगढ़ बांध से 4970, मुसाखांड़ बांध से 14600 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वही लतीफशाह बीयर से 13268 क्यूसेक पानी ओभरफ्लो हो रहा है। कर्मनाशा व चंद्रप्रभा नदी उफान पर है। चकिया अहरौरा(मीरजापुर) ,चकिया- कंचनपुर व चकिया- मुगलसराय मार्ग पर पानी आ जाने से आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो गई है। नदी किनारे तटवर्ती गांव में पानी घुस गया। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

कर्मनाशा व चंद्रप्रभा नदी में उफान आने के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। नदी किनारे तटवर्ती लोगों को सचेत कर दिया गया है। बाढ़ आपदा को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हालांकि स्थिति अभी तक सामान्य है।

-

विकास मित्तल, उपजिलाधिकारी-चकिया