Move to Jagran APP

जल निकासी की नहीं व्यवस्था, ग्रामीण झेल रहे दु‌र्व्यवस्था

बारिश के मौसम में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। समस्याओं के मकड़जाल में फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हालात कि लोगों का संपर्क ही दूसरे गांव से टूट जा रहा है। कुछ ऐसा ही कुढ़कला गांव की यादव बस्ती के लोगों के साथ हो रहा है। बस्ती में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोग दु‌र्व्यवस्थाओं का सामना कर रहे हैं। चारों तरफ से बस्ती पानी से घिर गई है। मुख्य मार्ग जलमग्न होने के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं। अन्य लोगों से बस्तीवासियों का

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 08:36 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 06:09 AM (IST)
जल निकासी की नहीं व्यवस्था, ग्रामीण झेल रहे दु‌र्व्यवस्था
जल निकासी की नहीं व्यवस्था, ग्रामीण झेल रहे दु‌र्व्यवस्था

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : बारिश के मौसम में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। समस्याओं के मकड़जाल में फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हालात कि लोगों का संपर्क ही दूसरे गांव से टूट जा रहा है। कुछ ऐसा ही कुढ़कला गांव की यादव बस्ती के लोगों के साथ हो रहा है। बस्ती में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोग दु‌र्व्यवस्थाओं का सामना कर रहे हैं। चारों तरफ से बस्ती पानी से घिर गई है। मुख्य मार्ग जलमग्न होने के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं। अन्य लोगों से बस्तीवासियों का संपर्क तक टूट गया है। ऐसे में आवश्यक वस्तुओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बस्ती में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। छोटी मोटी नालियां हैं तो वह अक्सर जाम ही रहती हैं। ऐसे में लोगों के घरों का गंदा पानी ही नहीं निकल पाता है। बारिश में लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ जाती हैं। प्राथमिक विद्यालय से होकर बस्ती में जाने वाला मार्ग जलमग्न हो गया है। बारिश के पानी से घिरी बस्ती के लोग उठ रही दुर्गंध से बेहाल हैं। गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीमारी फैल सकती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.