सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स सम्मानित
91 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा नगर पालिका इंटर कालेज के प्रांगण में मंगलवार को एनसीसी डीजी के निर्देश पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स व अधिकारी को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्र विशाल यादव व प्रीतम कुमार को 6 हजार रुपये मनीष सिंह को तीन हजार पांच सौ रुपये देवांशी दुबे को छह सौ और मुख्य अधिकारी मेजर अमरेन्द्र सिंह को दो हजार रुपये दिया गया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : 91 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा नगर पालिका इंटर कालेज के प्रांगण में मंगलवार को एनसीसी डीजी के निर्देश पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स व अधिकारी को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्र विशाल यादव व प्रीतम कुमार को 6 हजार रुपये, मनीष सिंह को तीन हजार पांच सौ रुपये, देवांशी दुबे को छह सौ और मुख्य अधिकारी मेजर अमरेन्द्र सिंह को दो हजार रुपये दिया गया।
कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कोई भी ऐसा कार्य नहीं जो परिश्रम से सफल न हो सके। जो पुरुष ²ढ़ प्रतिज्ञ होते हैं उनके लिए विश्व का कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। वास्तव में बिना श्रम के मानव जीवन की गाड़ी चल नहीं सकती है। श्रम से ही उन्नति और विकास का मार्ग खुल सकता है। मनुष्य परिश्रम नहीं करता तो आज संसार में कुछ भी नहीं होता। संसार ने जो उन्नति की है, वह सब परिश्रम का ही परिणाम है। लेफ्टिनेंट अशोक त्रिपाठी, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, सूबेदार नित्यानंद सिंह आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप