Move to Jagran APP

धुंध व कोहरे में लिपटी रही सुबह, दिनचर्या हुई प्रभावित

जागरण संवाददाता चंदौली मौसम के मिजाज ने शुक्रवार को एक बार फिर किसानों के माथे पर बल

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:28 PM (IST)
धुंध व कोहरे में लिपटी रही सुबह, दिनचर्या हुई प्रभावित
धुंध व कोहरे में लिपटी रही सुबह, दिनचर्या हुई प्रभावित

जागरण संवाददाता, चंदौली : मौसम के मिजाज ने शुक्रवार को एक बार फिर किसानों के माथे पर बल ला दिया। धुंध व कोहरे में लिपटी सुबह से जहां दिनचर्या प्रभावित हुई, वहीं खेती किसानी पर भी विपरीत असर पड़ा। ठंड के रफ्तार पकड़ने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। किसानों ने कहा आने वाले दिनों में बारिश हुई तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा।

loksabha election banner

एक पखवारे से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी अत्यधिक ठंड तो अचानक गर्मी का अहसास होने लगता है। एक सप्ताह पूर्व बारिश होने से खेती किसानी पर विपरीत प्रभाव पड़ा था। बारिश से धान के बोझ जहां भीग गए वहीं कटाई का कार्य भी ठप हो गया था। उसके बाद खिली धूप से खेती कार्य ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि खेतों में नमी के कारण गेहूं की बोआई नहीं हो पा रही है। ऐसे में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर बारह बजे तक धूप नहीं निकलने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। वहीं धान की कटाई व मड़ाई के कार्य में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। धुंध व कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सियाराम, अशोक, राजनाथ आदि किसानों ने कहा बारिश हुई तो धान की फसल को तो नुकसान पहुंचेगा ही गेहूं की बोआई भी प्रभावित होगी। दलहनी व तिलहनी फसलों को भी नुकसान पहुंचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.