Move to Jagran APP

मोनो पर्क सोलर कारखाना स्थापित, चीनी डेलिगेशन ने लिया जायजा

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में यूपी का पहला मोनो पर्क सोलर पैनल कारखाना स्थापित किया गया है। नई तकनीकी के जरिए अधिक वाट की क्षमता के सोलर पैनल आसानी से निर्मित किए जा रहे हैं। स्थानीय फैक्ट्री को कच्चा माल की आपूर्ति करने वाली चीनी कंपनी के तकनीकी व मार्केटिग हेड ने गुरुवार को फैक्ट्री का अवलोकन किया। इस दौरान उत्पादन समेत अन्य यूनिट की बारीकी से जांच-पड़ताल की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:21 PM (IST)
मोनो पर्क सोलर कारखाना स्थापित, चीनी डेलिगेशन ने लिया जायजा
मोनो पर्क सोलर कारखाना स्थापित, चीनी डेलिगेशन ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता, चंदौली : रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में यूपी का पहला मोनो पर्क सोलर पैनल कारखाना स्थापित किया गया है। नई तकनीकी के जरिए अधिक वाट की क्षमता के सोलर पैनल आसानी से निर्मित किए जा रहे हैं। स्थानीय फैक्ट्री को कच्चा माल की आपूर्ति करने वाली चीनी कंपनी के तकनीकी व मार्केटिग हेड ने गुरुवार को फैक्ट्री का अवलोकन किया। उत्पादन समेत अन्य यूनिट की बारीकी से जांच-पड़ताल की।

loksabha election banner

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में ग्रीन सोलर पैनल यूनिट की स्थापना की गई है। चालू वर्ष में यहां मोनो पर्क सोलर पैनल का उत्पादन भी शुरू हो गया। प्रदेश में यह पहला कारखाना है, जहां मोनो पर्क सोलर पैनल बनाए जाते हैं। चीन की कंपनी यहां माल की आपूर्ति करती है। गुरुवार को कंपनी के तकनीकी प्रमुख लीओ व बिक्री प्रमुख बेटी लुई ने कारखाने का जायजा लिया। इस दौरान उत्पादन यूनिट का अवलोकन किया। साथ ही सोलर पैनल बनाने के तरीके आदि के बारे में जानकारी ली। कारखाने के मालिक प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मोनो पर्क ग्रीन सोलर के जरिए 380 वाट तक के सोलर पैनल बनाए जा रहे हैं, जबकि पाली सेल ग्रीन सोलर तकनीकी से अधिकतम 330 वाट तक के ही सोलर पैनल बनाए जाते हैं। कंपनी की ओर से तेजी से निर्माण किया जा रहा है। जनपद व वाराणसी के कई अस्पतालों में मोनो पर्क सोलर पैनल लगाए गए हैं। इसका प्रदर्शन बेहतर है। बताया कि मोनो पर्क ग्रीन सोलर तकनीकी का इस्तेमाल कर पैनल बनाने वाला यह यूपी का पहला कारखाना है। चीन की कंपनी से कच्चा माल का आयात किया जाता है। चीन की कंपनी के तकनीकी व मार्केट हेड ने कंपनी का जायजा लिया। उत्पादन बढ़ाने समेत गुणवत्ता को लेकर तमाम तरह के सुझाव दिए। उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने बताया कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो स्थित ग्रीन सोलर पैनल कारखाने में सोलर पैनल का निर्माण हो रहा है। चीनी डेलिगेशन ने कारखाने का भ्रमण कर सुझाव दिए। इससे उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.