Move to Jagran APP

विधायक ने वीडियो क्लिप दिखाकर किसानों की बताई दुर्दशा

बेमौसम बारिश से फसल बर्बादी का दंश झेल रहे अन्नदाताओं को जनप्रतिनिधियों का साथ मिल गया है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह किसानों की समस्या लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिले में कई किलोमीटर की यात्रा के दौरान वीडियो क्लिप तैयार की थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:04 AM (IST)
विधायक ने वीडियो क्लिप दिखाकर किसानों की बताई दुर्दशा
विधायक ने वीडियो क्लिप दिखाकर किसानों की बताई दुर्दशा

जागरण संवाददाता, चंदौली : बेमौसम बारिश से फसल बर्बादी का दंश झेल रहे अन्नदाताओं को जनप्रतिनिधियों का साथ मिल गया है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह किसानों की समस्या लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिले में कई किलोमीटर की यात्रा के दौरान वीडियो क्लिप तैयार की थी। इसके जरिये जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व अपर जिलाधिकारी बच्चालाल को फसल बर्बादी की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही बीमित फसलों का किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। उन्होंने जिले को आपदाग्रस्त घोषित करते हुए गैरबीमित फसलों का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजने पर जोर दिया ताकि समस्त किसानों को मुआवजा मिल सके।

loksabha election banner

विधायक ने सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। बारिश के चलते किसानों के खेत जलमग्न दिखे। उन्होंने कई किलोमीटर की यात्रा का मोबाइल में वीडियो क्लिप तैयार कराया। इसके बाद किसानों के साथ सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व एडीएम बच्चालाल संग मंत्रणा की। उन्होंने एडीएम को वीडियो क्लिप दिखाकर फसल बर्बादी की स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने कहा बारिश से किसानों की फसल को काफी क्षति पहुंची है। जिले के नरवन समेत अन्य इलाकों में फसल पानी मे डूब गई है। खेतों से पानी नहीं निकल रहा है। इसके चलते फसल के सड़कर नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को बीमित फसलों की क्षतिपूर्ति का वादा किया गया है। कृषि विभाग व बीमा कंपनी ने सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। लेकिन गैरबीमित फसलों का भी किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। जिले को आपदा ग्रस्त घोषित किया जाए। वहीं गैरबीमित फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। डीएम ने विधायक की मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.