मिसाइल मैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद
शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि कलाम साहब का मिसाल ढूढ़ना काफी मुश्किल है। उन्होंने बचपन की जिदगी गरीब के आंगन से अखबार के हाकर के रूप से शुरू किए। गरीबी में शिक्षा ग्रहण करना उनके लिए मुश्किल भरा काम था। विलक्षण प्रतिभा के धनी कलाम साहब को कामयाबी खुद चूमने के लिए बेताब रहती थी। उन्होंने 1974 व 1998 में परमाणु परीक्षण में मुख्य भूमिका निभाई थी। वे 1962 भारतीय अनुसंधान संगठन से जुड़े रोहिणी उपग्रह को उन्होंने पृथ्वी से जोड़ा। अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। उनकी सादगी हमेशा लोगों के दिलो में जीवंत रहेगी। रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता, मुजाहिद अख्तर, विजय कुमार गुप्ता, फैयाज अंसारी, नेहाल आदि उपस्थित थे।