क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
किसान विकास मंच के नेताओं ने मंगलवार को आधा दर्जन गेहूं क्रय केंद्रों का हाल जाना। अव्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार अफसरों से शिकायत की। गेहूं की खरीद शून्य होने व केंद्र प्रभारियों की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त किया। आरोप लगाया जिम्मेदार खरीदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं।
जासं, इलिया (चंदौली) : किसान विकास मंच के नेताओं ने मंगलवार को आधा दर्जन गेहूं क्रय केंद्रों का हाल जाना। अव्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार अफसरों से शिकायत की। गेहूं की खरीद शून्य होने व केंद्र प्रभारियों की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त किया। आरोप लगाया जिम्मेदार खरीदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं।
यूपी एग्रो के खखड़ा, कर्मचारी कल्याण निगम के मसोई, पीसीयू के बनरसिया, यूपी एग्रो के सैदूपुर व जनकपुर में कर्मचारी कल्याण निगम का क्रय केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर दो, चार क्विटल गेहूं ही खरीदा गया। अधिकांश केंद्रों पर बोरा, तौल मशीन व मजदूरों की कमी है। इससे किसान क्रय केंद्रों का चक्कर लगाने को विवश हैं। बावजूद इसके क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही। इसलिए किसान उपज कस्बाई बाजारों में औन-पौन दाम पर बेच रहे हैं। केंद्रों पर बिचौलिये हावी हैं। किसान नेताओं ने बताया एसडीएम प्रदीप कुमार से शिकायत की गई है। इसके बाद भी बिचौलियों पर नकेल नहीं कसा जा रहा। चेताया शीघ्र गेहूं की खरीद नहीं की गई तो मंच के बैनर तले जिले के किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राम अवध सिंह, दिनेश यादव, सुरेश मौर्या, आनंद पांडेय, रिकू तिवारी, बृजनाथ त्रिपाठी, त्रिलोकीनाथ, सुभाष, दुलारे यादव आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप