Move to Jagran APP

नो इंट्री के जाम में फंसे मंत्री

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : पुलिस विभाग की सरपरस्ती में नो इंट्री के बावजूद बड़े वाहन सड़क पर

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 07:06 PM (IST)
नो इंट्री के जाम में फंसे मंत्री
नो इंट्री के जाम में फंसे मंत्री

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : पुलिस विभाग की सरपरस्ती में नो इंट्री के बावजूद बड़े वाहन सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। बुधवार को राज्यमंत्री अनिल राजभर भी सकलडीहा व चहनियां के बीच लगे जाम में घंटे भर हलकान रहे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ¨सह ने नो इंट्री में ट्रकों की आवाजाही के जिम्मेदार थानाध्यक्षों को निलंबन की चेतावनी दी है।

prime article banner

एसपी ने अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर रोज लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए 28 फरवरी को सुबह 5 बजे से रात्रि दस बजे तक नो इंट्री लगा दी। नो इंट्री में घुसे वाहनों पर 35 सौ का जुर्माना लगाने का सख्त निर्देश दिया। फिर भी बलुआ व अलीनगर थाना प्रभारियों की लापरवाही से अलीनगर से सैदपुर मार्ग पर जाम के कारण वाहनों की

लम्बी कतार लग जा रही है। बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे स्वतंत्र प्रभार

मंत्री अनिल राजभर सकलडीहा से वाराणसी जाते हुए एक घंटे जाम में फंसे रहे। जब इसकी जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्षों से वायरलेस सेट पर नाराजगी जताई। वहीं बलुआ, अलीनगर व सकलडीहा थानाध्यक्षों को सुबह पांच बजे के बाद वाहनों को नो एंट्री में न घुसने की हिदायत दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.