Move to Jagran APP

स्वर्वेद जन जागरण शोभा यात्रा में मानवता का संदेश

विहंगम योग संत समाज की ओर से सोमवार को कस्बा में स्वर्वेद जनजागरण शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बा का भ्रमण करने के बाद श्रीराम जानकी मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में पुरुष व महिलाएं सिर पर स्वर्वेद लेकर चल रहे थे। त्रिदिवसीय ब्रहम विद्या विहंगम योग संत समागम समारोह का आगाज स्वर्वेद जनजागरण शोभायात्रा से हुआ। घोड़ा व गाजे बाजे के साथ संत समाज के

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 12:17 AM (IST)
स्वर्वेद जन जागरण शोभा यात्रा में मानवता का संदेश
स्वर्वेद जन जागरण शोभा यात्रा में मानवता का संदेश

जासं, कमालपुर (चंदौली) : विहंगम योग संत समाज की ओर से सोमवार को कस्बा में स्वर्वेद जनजागरण शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बा का भ्रमण करने के बाद श्रीराम जानकी मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में पुरुष व महिलाएं सिर पर स्वर्वेद लेकर चल रहे थे।

loksabha election banner

त्रिदिवसीय ब्रहम विद्या विहंगम योग संत समागम समारोह का आगाज स्वर्वेद जनजागरण शोभायात्रा से हुआ। घोड़ा व गाजे बाजे के साथ संत समाज के अनुयायियों ने धूमधाम से यात्रा निकाली। अनुयायियों ने मानवता का संदेश दिया। ब्रहम विद्या से जीवन को साकार कर मनुष्य जन्म धन्य किया जा सकता है। विहंगम योग जीवन को आगे बढ़ाने में सहायक होता है। यह ब्रहम ज्ञान जीवन को एक नया सन्देश देने का काम करता है। मनुष्य को इस ब्रहम ज्ञान विहंगम योग को अपनाने की जरूरत है ताकि मानव जीवन का सही सदुपयोग हो सके। इसके लिए मानव को विहंगम योग अपनाने की जरूरत है। शोभायात्रा में नरसिंह यादव, केशव अग्रहरि, अखिल सिंह, नरेंद्र सिंह, राममोहन अग्रहरी, गोपाल गुप्ता, हरिनारायण केशरवानी , शम्भू अग्रहरि, त्रिलोकी राय, संतोष अग्रहरी, सिटू केशरवानी, अशोक अग्रहरी आदि थे। चौकी प्रभारी महेंद्र पांडेय मय हमराहियों संग शोभा यात्रा में शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.