स्टेट में मेरठ व वाराणसी मंडल के तीरंदाजों का दबदबा
अमर शहीद विद्यामंदिर इंटर कालेज शहीदगांव में प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीरंदाजों ने टारगेट पर निशाना साधा। इसमे मेरठ व वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : अमर शहीद विद्यामंदिर इंटर कालेज शहीदगांव में प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीरंदाजों ने टारगेट पर निशाना साधा। इसमे मेरठ व वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
तीरंदाजी प्रतियोगिता में अब तक विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने पदक झटके हैं। सीनियर वर्ग 50 मीटर इंडियन राउंड बालक में वाराणसी मंडल के बलिराम यादव ने स्वर्ण, रविकांत विश्वकर्मा ने रजत व प्रशांत गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में मेरठ मंडल की वंदना चौहान ने स्वर्ण, काजल ने रजत व स्नेहा मौर्या ने कांस्य झटका। सीनियर 50 मीटर बालक वर्ग में वाराणसी के रविकांत विश्वकर्मा ने स्वर्ण, मेरठ के विजय वेदवान ने रजत व वाराणसी के बलिराम यादव ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में मेरठ मंडल की काजल ने स्वर्ण, नेहा ने रजत व स्नेहा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। जूनियर 40 मीटर में बालक वर्ग में मोनू ने स्वर्ण, राम ¨बद ने रजत व रामस्नेही पटेल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल की दीपिका पांडेय ने स्वर्ण, सुनीता भारद्वाज ने रजत व महिमा मिश्रा ने कांस्य जीता।
इसके पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण ¨सह ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं। जरूरत उन्हें पहचान कर उचित मार्गदर्शन व सहयोग देने की है। केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लॉक व जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आह्वान किया। विद्यालय को पांच कीमती धनुष उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस मौके पर संत सेवक ¨सह, रामानंद यादव, बीरेंद्र तिवारी, डा. नागेंद्र मिश्रा, राकेश ¨सह, अमरेंद्र ¨सह, रामप्रकाश ¨सह, रमाशंकर तिवारी, रवि कुमार व राम प्रकाश ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।