दिवंगत किसान के परिजनों से मिले सपाई
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मवई कला गांव में मृतक किसान खदेरन प्रजापति के परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 07:44 PM (IST)
जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मवई कला गांव में दिवंगत किसान खदेरन प्रजापति के परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
वक्ताओं ने कहा कि यहां के किसान कृषि के माध्यम से अपने परिजनों का भरण पोषण करते हैं लेकिन वर्तमान सरकार में उनके साथ अन्याय कर रही है। जबरन किसानों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र पासवान, रमेश तिवारी, गुलाब ¨सह, मुसाफिर यादव, ¨रकू शर्मा, अशोक यादव आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें