Move to Jagran APP

गोदाम कर्मचारी पर मनबढ़ ने किया हमला, गिरफ्तार

सकलडीहा (चंदौली) कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी गिरधारी जायसवाल के गोदाम में सोमवार को घुसे एक मनबढ़ युवक ने कर्मचारियों पर राड से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 08:38 PM (IST)
गोदाम कर्मचारी पर मनबढ़ ने किया हमला, गिरफ्तार
गोदाम कर्मचारी पर मनबढ़ ने किया हमला, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी गिरधारी जायसवाल के गोदाम में सोमवार को घुसे एक मनबढ़ युवक ने कर्मचारियों पर राड से हमला कर दिया। इस दौरान कर्मचारी सुभाष खरवार 50 वर्ष का हाथ टूट गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

loksabha election banner

सोमवार को युवक गोदाम पर पहुंचकर हंगामा करने लगा। आरोपित शनिवार को भी हंगामा कर चुका था। उसने राड से गोदाम मालिक पर हमला कर दिया। इससे उनका हाथ टूट गया। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नागेपुर गांव में गिरधारी जायसवाल का बिल्डिग मेटेरियल का गोदाम है। जहां उनका पुत्र शिवम जायसवाल कामकाज देखता है। शनिवार को कुछ कर्मचारी माल उतार रहे थे। इसी बीच गांव का एक युवक वहां पहुंचा व कर्मचारियों ने उलझ गया। सोमवार को भी वह वहां पहुंचा और हंगामा करने लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.