Move to Jagran APP

मकर संक्रांति कल, लोगों में उल्लास

पीडीडीयू नगर (चंदौली) नगर में मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:47 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 01:03 AM (IST)
मकर संक्रांति कल, लोगों में उल्लास
मकर संक्रांति कल, लोगों में उल्लास

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर में मकर संक्रांति 'खिचड़ी' पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है। पर्व को लेकर बाजार से लेकर लोगों के घरों में भी तैयारी हो रही है। खिचड़ी पर्व के मद्देनजर जहां अधिकांश घरों में तिलवा, तिलकुट बनाने का क्रम तेज हो गया है, वहीं बाजार में गुड़, तिलवा, लाई आदि की दुकानें सज गई हैं। खरीदारी के लिए भी लोगों की अच्छी भीड़ लग रही है। इसके अलावा रंग-बिरंगे पतंगों की बिक्री भी खूब हो रही है। बाजार में तिल से बने एक से एक उत्पाद बिक रहे हैं।

loksabha election banner

मकर संक्रांति पर लोग सुबह गंगा स्नान करने के साथ सूर्य की पूजा करते हैं। पूजा-पाठ के बाद लोग दिन में दही व चूड़ा तो शाम को खिचड़ी खाते हैं। ऐसे में पर्व को लेकर घर-घर में उल्लास व उत्साह का माहौल है। हिदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो वह घटना सूर्य की मकर संक्रांति कहलाती है। सूर्य देव के मकर राशि में आने के साथ ही मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि होने लगते हैं।

मकर संक्रांति को भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। मकर संक्रांति के आगमन के साथ ही एक माह का खरमास खत्म हो जाता है। पर्व को लेकर बच्चों में अधिक उत्साह रहता है। इस दिन पूरे दिन बच्चे पतंगबाजी करते हैं। नगर में दुकानों से पतंग की बिक्री तेज हो गई है। मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और सूर्य देव की आराधना का विशेष महत्व होता है। आज के दिन सूर्य देव को लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, मसूर दाल, तांबा, स्वर्ण, सुपारी, लाल फूल, नारियल, दक्षिणा आदि अर्पित किया जाता है। मकर संक्रांति के पुण्य काल में दान करने से अक्षय फल एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.