Move to Jagran APP

(चुनाव)दिल्ली के सफर में दलों की लगी बूथों पर नजर

सुदूर गांव में अपनी फूस की मड़ई में बैठकर दुनिया के रंज-ओ-गम से दूर हुक्के में जिदगी का सार ढूंढने वाले बदरू हों या मुद्दतों पहले चारपाई पकड़ चुकीं कमली काकी। इन दिनों दोनों ही राजनैतिक दलों की अमूल्य धरोहर हैं। आगामी लोक सभा चुनाव में जीत की संभावनाएं तलाश रहीं पार्टियों ने एक-एक वोट के पीछे कार्यकर्ताओं को लगा रखा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 08:34 PM (IST)
(चुनाव)दिल्ली के सफर में दलों की लगी बूथों पर नजर
(चुनाव)दिल्ली के सफर में दलों की लगी बूथों पर नजर

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर, (चंदौली) : सुदूर गांव में अपनी फूस की मड़ई में बैठकर दुनिया के रंज-ओ-गम से दूर हुक्के में जिदगी का सार ढूंढ़ने वाले बदरू हों या मुद्दतों पहले चारपाई पकड़ चुकीं कमली काकी। इन दिनों दोनों ही राजनैतिक दलों की अमूल्य धरोहर हैं। आगामी लोक सभा चुनाव में जीत की संभावनाएं तलाश रहीं पार्टियों ने एक-एक वोट के पीछे कार्यकर्ताओं को लगा रखा है। सक्रिय सदस्यों के दम पर जीत का दंभ भर रहे दलों ने बूथ विजय को मजबूत रणनीति तैयार की है। भाजपा ने अपने एक पन्ना प्रमुख को 60 वोट पक्ष में करने का लक्ष्य सौंपा है। वहीं सपा ने प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं की टीम लगाई है। कांग्रेस ने न्याय पंचायतवार अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पूर्वांचल के महत्वपूर्ण चंदौली लोक सभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ते तापमान के साथ तीखी होती जा रही। जितना कड़ा मुकाबला दलों ने तैयारी भी उसी के अनुरूप की है। बूथवार प्रत्येक मतदाताओं को लेकर रणनीति तैयार की गई है। चुनावी चाणक्य कार्यकर्ताओं को नित नया अध्याय पढ़ा रहे। आइए एक नजर डालते हैं प्रमुख दलों की चुनावी तैयारियों पर। भाजपा की बात करें तो अबकी जीत का जिम्मा पन्ना प्रमुखों पर है। मतदाता सूची में जितने पन्ने उतने ही प्रमुख बनाए गए हैं। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी सूची में शामिल मतदाताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए अपने साथ जोड़ने की है। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा बताते हैं कि जनपद में दो लाख साधारण सदस्य और पार्टी में एक हजार सक्रिय सदस्य हैं। सभी को चुनाव में लगा दिया गया है। एक बूथ पर बीस कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। निगरानी को विधानसभा और जिला स्तर पर कमेटी गठित की गई है। सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनायायण राजभर चुनावी तैयारियों के बाबत बताते हैं कि प्रत्येक बूथ पर 10 पुरुष और पांच महिला कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। प्रत्येक 10 बूथ पर एक सेक्टर प्रभारी और उनकी निगरानी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। तीन हजार सक्रिय सदस्य चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक न्याय पंचायत को दो भागों में बांटकर एक टीम को 10 बूथ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत और ब्लाक प्रभारी बनाए गए हैं। 12 फ्रंटल संगठनों सहित 3200 सक्रिय सदस्य पुरी तरह से मुस्तैद हैं। साधारण सदस्यों की संख्या एक लाख 18 हजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.