निकाली कमल संदेश यात्रा
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यो को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह रवाना हुआ। कमल संदेश बाइक रैली चकिया के निर्भयदास मंदिर व नौगढ़ दुर्गा जी मंदिर मार्ग से रवाना हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:21 PM (IST)
जासं, चकिया (चंदौली): केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यो को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह रवाना हुआ। कमल संदेश बाइक रैली चकिया के निर्भयदास मंदिर व नौगढ़ दुर्गा जी मंदिर मार्ग से रवाना हुई। सांसद छोटे लाल खरवार ने संदेश रैली को रवाना किया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। इस दौरान उमाशंकर ¨सह, डा. आनंद कुमार गुप्ता, देवेन्द्र साहनी, दीपक गुप्ता, शंकर सेठ, मंगल जायसवाल, संदीप जायसवाल, विनोद विश्वकर्मा, संदीप मौर्य आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें