भगवान जगन्नाथ की आज निकलेगी रथयात्रा
जासं, चंदौली : जिले में रथयात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। भगवान जगन्नाथ की भव्य झांकी
जासं, चंदौली : जिले में रथयात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। भगवान जगन्नाथ की भव्य झांकी शनिवार को धूम-धाम से निकाली जाएगी। इसे लेकर आयोजक मंडल के सदस्यों में काफी उत्साह है। मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन होगा, जहां लोग भगवान का दर्शन करेंगे। एसपी संतोष कुमार ¨सह ने सभी थानाध्यक्षों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रथयात्रा को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। शनिवार को भगवान जगन्नाथ की यात्रा धूम-धाम से निकाली जाएगी। आयोजक मंडल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नगर के महावीर मंदिर से भगवान जगन्नाथ की झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी क्षेत्र के मझवार गांव के ठाकुर मंदिर पहुंचेगी। जहां विधि विधान से पूजनअर्चन किया जाएगा। महावीर कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी चौरसिया ने बताया रथयात्रा की सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। भगवान जगन्नाथ की झांकी दोपहर बाद निकाली जाएगी। यह पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद मझवार गांव पहुंचेगी। विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया जाएगा। प्रसाद का वितरण भी होगा।