शहीद दिवस पर वामपंथियों ने निकाला जुलूस
महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर गुरुवार को वामपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर में सत्याग्रह मार्च निकाला। काली जी मंदिर से निकला जुलूस गांधी पार्क पहुंचा। यहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए शपथ लिया गया। स्वराज अभियान के नेता अजय राय ने कहा कि देश में बदले हालात से सभी चितित हैं।
जासं, चकिया (चंदौली) : महात्मा गांधी के शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को वामपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर में सत्याग्रह मार्च निकाला। काली जी मंदिर से निकला जुलूस गांधी पार्क पहुंचा। यहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए शपथ लिया गया। स्वराज अभियान के नेता अजय राय ने कहा देश में बदले हालात से सभी चितित हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार धरना प्रदर्शन आंदोलन का दौर चल रहा है लेकिन सरकारों द्वारा आंदोलनकारियों की भावनाओं की कद्र नहीं की जा रही। ऐसे में जनता के सामने लोकतंत्र की रक्षा सबसे बड़ा दायित्व हो जाता है। शंभूनाथ सिंह, लालचंद सिंह, शुकदेव मिश्र, राम नंदन कुशवाहा, रामदुलार वनवासी, जयनाथ, सुभाष पटेल आदि शामिल थे।