Move to Jagran APP

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को किया धन संग्रह

केरल में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर संघ विचार परिवार के सभी अनुषां¨गक संगठन बुधवार को नगर में अलग अलग टोलियां बनाकर धन संग्रह किए। 23 अगस्त गुरुवार को नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों व रेलवे की सभी कालोनियों में टीम द्वारा धन संग्रह किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 07:49 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 07:49 PM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को किया धन संग्रह
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को किया धन संग्रह

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : केरल में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर संघ विचार परिवार के सभी संगठनों ने बुधवार को नगर में अलग अलग टोलियां बनाकर धन संग्रह किया। 23 अगस्त को नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों व रेलवे की सभी कालोनियों में टीम द्वारा धन संग्रह किया जाएगा।

loksabha election banner

संघ कार्यालय पर संघ विचार परिवार की बैठक हुई। बैठक में संघ के प्रांत सेवा प्रमुख परमेश्वर व विभाग प्रचारक विश्व प्रताप ने केरल के बाढ़ विभीषिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जिला प्रचारक नितिन कुमार ने सभी संगठनों की टोलियां बनवाईं। बुधवार सुबह से ही टीम अलग अलग क्षेत्रों में संपर्क व धन संग्रह के लिए निकल गई। दोपहर दो बजे आर्य समाज मंदिर से नगर में जुलूस की शक्ल में जाकर धन संग्रह किया गया। वहीं कुछ संभ्रांत लोगों के यहां भी टीम गई। वहीं अपने परिचित व रिश्तेदारों से भी केरलवासियों की मदद के लिए आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत के किसी भी कोने में आपदा आएगी तो कार्यकर्ता सहायता के लिए आगे आएंगे। केरल में आई भीषण बाढ़ से वहां के लोग दाना-पानी के अभाव में मर रहे हैं। मनुष्य के नाते हमारा कर्तव्य है कि वहां फंसे लोगों के हम काम आ सकें। कार्यकर्ता अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। कहा कि कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के जरुरत की चीजों का बंदोबस्त करेंगे। सदस्य एकत्र धनराशि को जिलाधिकारी के माध्यम से केरल भेजेंगे। टोलियों में संघ के अलावा भाजपा, भाजयुमो, विश्व ¨हदू परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, ¨हदू जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, संस्कार भारती, विद्या भारती, मिशन मोदी अगेन, सेवा भारती सहित अन्य संगठन शामिल हुए। अलग अलग टीम में सह जिला संघ चालक श्रीराम पोद्दार, जिला व्यवस्था प्रमुख शंभूनाथ गुप्ता, नगर कार्यवाह संतोष उपाध्याय, चेयरमैन संतोष खरवार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप ¨सह, रमेश जायसवाल, अजय जालान, डा. विश्वनाथ ¨सह चौहान, आलोक वरुण, भानू तिवारी, चंद्रमोहन शर्मा, महेंद्र पटेल, भीम मोदी, आशीष गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.