कड़ाके की ठंड से हिल उठा जनमानस
जागरण संवाददाता, चंदौली : हाड़क पाऊ ठंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन तो किस
जागरण संवाददाता, चंदौली : हाड़क पाऊ ठंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन तो किसी तरह कट रहा है पर सुबह और शाम लोगों को बिस्तर ही नहीं छूट रहा है। बिस्तर से निकले भी लोग अलाव खोज रहे हैं। अब तो लोगों ने ताजे पानी से भी परहेज करना शुरू कर दिया है। ठंड के कारण गर्म पानी पी रहे हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड से नगर सुनसान हो जा रहे हैं क्योंकि लोग घरों में कैद हो जाते हैं।
ठंड का सितम और घने कोहरे की वजह से सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। सुबह कोहरा, दोपहर में धूप और शाम को ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार को कम कर दिया वहीं वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं ठंड के आगे नगर पंचायत प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन की अलाव व्यवस्था भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पुआल जला कर ठंड काट रहे हैं। नगर क्षेत्रों के लोग स्वयं कागज, रद्दी व टायर जलाकर अपने शरीर को गर्मी पहुंचा रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे तक सड़कों पर धुंध छाया रहा है। दोपहर में धूप ने कुछ देर के लिए राहत तो दी, लेकिन शाम होते ही ठंड का कहर जारी रहा।