Move to Jagran APP

जेंगुरी गोलीकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जेंगुरी गांव में भूमि विवाद में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपित रामअवध को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 06:07 PM (IST)
जेंगुरी गोलीकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
जेंगुरी गोलीकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जासं, शहाबगंज (चंदौली) : जेंगुरी गांव में भूमि विवाद में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपित रामअवध को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आ‌र्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

शुक्रवार की तड़के एसओ अशोक कुमार मिश्र हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। जानकारी मिली युवक को गोली मारने का आरोपित पीएचसी के समीप खड़ा है। पुलिस पीएचसी के पास पहुंची तो आरोपित भागने लगा। पीछा कर कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने तमंचा मड़ई में छुपा कर रखने की बात कबूल की। पुलिस ने तमंचा बरामद किया तो फाय¨रग के समय फंसी गोली हाथ लग गई। छह बिस्वा जमीन के विवाद को लेकर 12 दिसंबर को चलाई गई गोली में श्रीमान (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुख्य आरोपित की तलाश कर रही थी। एसओ के अनुसार पकड़े गए मुख्य आरोपित को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.