किसानों को चूहा नियंत्रण की दी जानकारी
गंगापुर गांव में रविवार को कृषि विभाग को चूहा नियंत्रण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चूहा से फसलों की सुरक्षा के बाबत किसानों को टिप्स दिए गए। कीटनाशक दवा पर मिलने वाली छूट की भी जानकारी दी गई है। एडीओ कृषि विजय बहादुर सिंह ने बताया चूहे खेत खलिहान और घरों में अनाज खाने के
जासं, नौगढ़ (चंदौली) : गंगापुर गांव में रविवार को कृषि विभाग की ओर से चूहा नियंत्रण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चूहों से फसलों की सुरक्षा के बाबत किसानों को टिप्स दिए गए। कीटनाशक पर मिलने वाली छूट की जानकारी दी गई। एडीओ कृषि विजय बहादुर सिंह ने बताया चूहे खेत, खलिहान और घरों में अनाज खाने के साथ-साथ अपने मल मूत्र से अनाज को बर्बाद कर देते हैं। एक हेक्टेयर भूमि में चूहों के पांच बिल होने पर भी उनमें असीमित प्रजनन क्षमता होती है। चूहे सबसे ज्यादा खड़ी फसलों को काटते हैं। इनके नियंत्रण के लिए कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। कृषि रक्षा इकाइयों पर कीटनाशक छूट पर दिया जा रहा है। किसानों को इसका लाभ उठाने की आवश्यकता है। बताया सितंबर माह में अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाता है। ताकि उनकी फसल व अनाज सुरक्षित हो सके। प्राविधिक सहायक राहुल मिश्र, कल्लू प्रसाद , पिटूलाल, अशोक, निरंजन प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार सहित कई किसान उपस्थित थे।