Move to Jagran APP

आक्सीजन कंसंट्रेटर चलाने की दी जानकारी

जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली) केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गांव भभौरा के लिए श

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 06:09 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 06:09 PM (IST)
आक्सीजन कंसंट्रेटर चलाने की दी जानकारी
आक्सीजन कंसंट्रेटर चलाने की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गांव भभौरा के लिए शनिवार को सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने आक्सीजन कंसंट्रेटर दिया। वहीं चिकित्सक डाक्टर गीता शुक्ला को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र व मेडिकल किट देकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

संस्था के समन्वयक वल्लभाचार्य पांडेय ने कहा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर आक्सीजन की आवश्यकता पड़े तो तीमारदारों को दूर दराज भटकना नहीं पडोगा। ग्रामीण इलाके में कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने का यही मकसद है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत आई थी। इससे लोग काफी असहाय महसूस कर रहे थे। डाक्टर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कोरोना संकट काल में ग्रामीण चिकित्सकों ने अदम्य सेवा भाव का परिचय दिया। कंसंट्रेटर गांव ही नहीं बल्कि विकास क्षेत्र के सभी गांव के लिए उपयुक्त होगा। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पहल का स्वागत किया। ग्राम प्रधान को इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। डाक्टर आनंद प्रिया सिंह, डाक्टर अभिषेक मिश्र, विनय सिंह, हौशिला यादव, स्नेहा राय, प्रतिभा तिवारी, गलोली तिवारी, अभिषेक यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.