Move to Jagran APP

छात्रों को दी इतिहास की जानकारी

जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विनोद राय ने शुक्रवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को इतिहास की जानकारी दी। शासन के निर्देश पर शैक्षिण गुणवत्ता को लेकर विभागीय अधिकारी सक्रिय है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सकलडीहा इंटर कॉलेज की शैक्षिक गुणवत्ता की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही शैक्षिक पंचाग के अनुसार विद्यालय में सभी शिक्षकों को पठन पाठन का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 07:50 PM (IST)
छात्रों को दी इतिहास की जानकारी
छात्रों को दी इतिहास की जानकारी

जासं, सकलडीहा (चंदौली) :  जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विनोद राय ने शुक्रवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ वक्त बिताया। छात्रों को इतिहास की जानकारी दी। शासन के निर्देश पर शैक्षिण गुणवत्ता को लेकर विभागीय अधिकारी सक्रिय है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सकलडीहा इंटर कॉलेज की शैक्षिक गुणवत्ता की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही शैक्षिक पंचाग के अनुसार विद्यालय में सभी शिक्षकों को पठन पाठन का निर्देश दिया। चेताया कि बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिक्षकों को प्रतिदिन स्कूल में पहुंचकर समय से कोर्स समाप्त करने का निर्देश दिया। विद्यालय के खेल मैदान में जलजमाव की समस्या और चहारदीवारी कराने को लेकर प्रधानाचार्य से चर्चा की। प्रधानाचार्य डा. एसके लाल, सत्यमूर्ति ओझा, घनश्याम त्रिपाठी, घनश्याम प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार, पुष्पा पांडेय, अर्जुन प्रसाद आर्या, त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.