संकट काल में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बढ़ी चुनौती
जासं, चंदौली : क्षेत्र के झांसी स्थित यथार्थ नर्सिग कालेज एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट में मंगलवार को
जासं, चंदौली : क्षेत्र के झांसी स्थित यथार्थ नर्सिग कालेज एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस का आयोजन किया गया। कालेज के प्रबंधक डा. धनंजय सिंह ने मिस फ्लोरेंस नाइटिगल के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोष्ठी में चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों व दायित्वों पर चर्चा की गई।
प्रबंधक ने कहा, चिकित्सक लोगों को जीवनदान देता है। इसलिए उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है। कोरोना संक्रमण काल में नर्स की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं। खुद को सुरक्षित रखते हुए संक्रमित मरीजों की जांच और इलाज करना पड़ रहा। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी दूसरों की जान बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डाल रहे हैं। उनका समर्पण और सेवा भाव हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। बोले, विपरीत परिस्थितियों में भी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना चाहिए। जो लोग परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करते हैं, समाज उन्हें ही याद करता है। इसलिए सेवा काल के दौरान मरीजों के प्रति हमेशा सेवा भाव की भावना बनाए रखें। तभी पेशे के साथ न्याय कर सकेंगे। आकृति यादव, राजेश पटेल, संगीता वर्मा, माला, वंदना पाठक, रिकू मौर्या मौजूद थीं।