जांच में पाई खामियां, तीन शिक्षकों का रोका वेतन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप ¨सह ने मंगलवार को चहिनयां व धानापुर विकास खंड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। मिड डे मील में अनियमितता, सफाई का अभाव व बच्चों की कम उपस्थिति की खामियों पर तीन शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जासं, चंदौली: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप ¨सह ने मंगलवार को चहिनयां व धानापुर विकास खंड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। मिड डे मील में अनियमितता, सफाई का अभाव व बच्चों की कम उपस्थिति की खामियों पर तीन शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं अन्य शिक्षकों को प्रतिकुल प्रविष्टि व चेतावनी दी। कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
बीएसए पहले चहनियां के खैरूद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां सहायक अध्यापक विद्या यादव, प्रियंका व वंदना तथा शिक्षा मित्र राजेश कुमार एवं उर्मिला देवी उपस्थित मिले। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक रही। शौचालय व सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका कृष्णावती देवी व दो सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। किचेन में उपली का ढेर लगा था। जिसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया। कक्षों में कूड़े का ढेर पाया गया। वहीं शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय रूपेठा में प्रधानाध्यापक फूलचंद यादव, सहायक अध्यापक कविता ¨सह, शिक्षा मित्र संजय जैन व मनमोहन ¨सह उपस्थित थे। पूजा आर्या दूरभाष पर अवकाश ली थीं। लेकिन उपस्थिति पंजीका पर अवकाश अंकित नहीं किया गया था। प्रधानाध्यापक को प्रतिकुल प्रविष्टि व अन्य को चेतावनी दी। धानापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय आवाजापुर में प्रधानाध्यापिका पार्वती पांडे, सहायक अध्यापक मनीष ¨सह उपस्थित थे। शिक्षक गुडडू राम आकस्मिक अवकाश पर थे। शौचालय में गंदगी, जूता, मोजा का वितरण न करने, गैस सिलेंडर पर भोजन न बनाने पर पार्वती देवी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक उदय प्रताप ¨सह, सहायक अध्यापक देवानंद यादव व आनंद जायसवाल उपस्थित मिले। व्यवस्था में खामियां मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी चहनियां व धानापुर को निर्देश दिया कि खामियों को दूर कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।