ठंड के आगे धूप बेअसर, आमजन बेहाल
कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोहरा व बदली का असर अपेक्षाकृत कम रहा। ज्यादातर समय तक धूप खिली रही। बावजूद इसके ठंड का दौर बना रहा।दोपहर के पहले तक धूप भी निकल गई थी। लेकिन ठंडी हवाएं खिली धूप को बेअसर कर दे रही थी। इसके चलते लोग गर्म कपड़े में ही घरों से बाहर निकले। शाम ढलते ही लोग अलाव की तलाश में लग
जासं, चंदौली : कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोहरा व बदली का असर अपेक्षाकृत कम रहा। ज्यादातर समय तक धूप खिली रही। बावजूद इसके ठंड का दौर बना रहा। दोपहर के पहले तक धूप भी निकल गई थी। लेकिन ठंडी हवाएं खिली धूप को बेअसर कर दे रही थी। इसके चलते लोग गर्म कपड़े में ही घरों से बाहर निकले। शाम ढलते ही लोग अलाव की तलाश में लग गए।
चकिया प्रतिनिधि के अनुसार ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं खेती किसानी के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार ठंड से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। गलन बरकरार रहने से लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई। रविवार को बदली की वजह से गलन रही। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए लेकिन ठंड कम नहीं हुई। बरहनी प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को मौसम का मिजाज देख किसान चितित नजर आए। किसान खेतों में बारिश से बची धान की फसल को सहेजने में लगे रहे। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार महमदपुर रामगढ़ गांव में कुशवाहा जन कल्याण परिषद के बैनर तले गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। डा रविशंकर मौर्य, रामअवतार फौजी, आनन्द प्रकाश मौर्या, जय सिंह कुश्वाहा, डा सरिता मौर्या आदि उपस्थित थीं। सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज प्रांगण में गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। विधायक सुशील सिंह, एसडीएम हीरालाल, तहसीलदार फूलचंद यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष दुखहरण राय, भाजपा नेता महेंद्र सिंह, बबलू जायसवाल आदि उपस्थित थे।