वाहनों में लगेंगे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डा. दिलीप कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गंज ख्वाजा स्थित कार्यालय में डीलरों संग बैठक की। इसमें वाहनों में लगने वाले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बाबत चर्चा की गई। उन्होंने डीलरों को नई प्रणाली से अवगत कराया। साथ ही आवेदन व शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी बताई।
जागरण संवाददाता, चंदौली : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डा. दिलीप कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गंज ख्वाजा स्थित कार्यालय में डीलरों संग बैठक की। इसमें वाहनों में लगने वाले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बाबत चर्चा की गई। उन्होंने डीलरों को नई प्रणाली से अवगत कराया। साथ ही आवेदन व शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी बताई।
उन्होंने कहा शासन के निर्देश पर वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाए जाने हैं। डीलर की ओर से वाहनों में रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाए जाएंगे। प्लेट लगवाने के लिए वाहन स्वामी को आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद डीलर की ओर से वाहन का पोर्टल पर सत्यापन किया जाएगा। वाहन स्वामी की ओर से रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए शुल्क भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। डीलर किसी भी सूरत में वाहन स्वामी से पैसे नहीं मांग सकते हैं। वहीं डीलर की ओर से देय फीस का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। कहा डीलर व वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से नई प्रणाली का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके।