निर्धन तबके के लोगों की मदद को आएं आगे
- निर्धन तबके के लोगों की मदद पर खरा उतरने का आह्वान जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली): अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से रविवार को सुभाष पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप ¨सह एड. दाढ़ी ने नगर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यास की आस में उनके पास आने वाले समाज के निर्धन तबके लोगों की मदद करें और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली): अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से रविवार को सुभाष पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप ¨सह दाढ़ी ने नगर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं ने समाज के निर्धन तबके के लोगों की मदद करने और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया।
कहा समाज निर्माण में अधिवक्ताओं का अहम योगदान है। ऐसे में अधिवक्ताओं का नैतिक दायित्व बनता है कि वे न्याय के लिए उनके पास आने वाले जरूरतमंद गरीब लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें। अधिवक्ताओं से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने की अपील की। कहा अधिवक्ताओं के पास दोनों तरफ से लोग इंसाफ को आते हैं। गलती करने वालों को उसके गलत कदम का एहसास जरूर कराया जाए। यह भी समाज निर्माण का एक हिस्सा है। अधिवक्ताओं को भी अंत्योदय की भावना पर चलते हुए गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने में मदद करनी चाहिए। इस मौके पर कमलेश मिश्रा, कमलेशचंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार पाठक, संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, मुरली, मुन्ना ¨सह आदि उपस्थित थे।