टिकट रद कराने पर कट जाएगा आधा पैसा
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : लगभग 50 दिन से ऊपर यात्री सेवाओं पर रोक हटने के बाद मंगलवार
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : लगभग 50 दिन से ऊपर यात्री सेवाओं पर रोक हटने के बाद मंगलवार को रेलवे ने परिचालन शुरू किया। यात्रा के दौरान लोगों को रेलवे के कड़े नियम और अनुशासन का पालन करना होगा। हालांकि रेलवे ने अपने मुनाफे को भी ध्यान में रखा है। रेलवे लोगों से कैंसिलेशन का चार्ज टिकट मूल्य के 50 फीसद तक वसूलेगी। इससे रेलवे की आय तो बढ़ेगी ही लोगों के बेवजह यात्रा करने पर भी पाबंदी लग सकेगी। इतना ही नहीं एक सप्ताह के अंदर ही लोग आरक्षण करा सकेंगे और 24 घंटे के अंदर टिकट को कैंसिल करने की अनुमति होगी। यात्रियों को कुछ खाने की इच्छा हुई तो वह सूखा रेडी-टू-ईट भोजन व गर्म पानी खरीद सकेंगे। यात्रा में शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
लॉकडाउन में स्थगित ट्रेन सेवाएं अब बहाल हो गईं हैं। लेकिन सफर के दौरान सुरक्षा बिदुओं का ध्यान रखा जा रहा है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 90 मिनट पहले ही स्टेशन पर पहुंचना होगा ताकि रेलवे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग कर उनके स्वास्थ्य की जांच करा सके। सभी यात्रियों को मास्क या फेस कवर लगाना जरूरी होगा। स्टेशन और ट्रेनों में शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। जंक्शन पर यात्रियों के अलावा अन्य किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक जगह भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए प्लेटफार्मों पर कोई भी स्टाल या बूथ नहीं खोला जाएगा। खानपान शुल्क का किराया शामिल नहीं किया जाएगा। प्री पेड मील बुकिग, ई कैटरिग फिलहाल बंद रहेगा। टिकट बुक करते समय इसकी जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। ट्रेन के अंदर कंबल व पर्दे नहीं दिए जाएंगे। यात्री इसकी व्यवस्था खुद करेंगे।