आधी आबादी ने दहलीज लांघ बढ़ाया मतदान का आंकड़ा
??-??????? ??????? ??? ??? ?? ??? ?????? ???? ???? ??? ????? ??? ?? ????? ????? ??? ?? ???? ????? ???????????? ???? ??? ?? ??????? ??? ??????? ?? ????? ?? ?????? ???? ?????? ???? ???? ??????? ?? ?? ?? ????? ?????? ????? ?? ????? ???????? ?? ??????? ??? ?????? ?????
वीरकेश्वर पाठक, चंदौली : घर-गृहस्थी संभालने में कदम से कदम मिलाकर चलने वाली आधी आबादी देश की सरकार चुनने में भी पीछे नहीं। आकांक्षात्मक जिले में गत चुनावों में महिलाओं के मतदान के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। महिलाओं ने घर की दहलीज लांघकर बूथों पर पहुंच लोकतंत्र के महापर्व में योगदान दिया। इसकी बदौलत विस चुनाव 2017 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरूषों से आगे रहा। जबकि लोस चुनाव 2014 व विस चुनाव 2012 में मतदान में पुरूषों से मामूली अंतर से पीछे रहीं।
विधानसभा चुनाव 2017 में दीनदयाल नगर विस में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.19 फीसदी तो पुरूषों का 62.32 प्रतिशत रहा। सकलडीहा विस में वोटिग में महिला मतदाता पुरूषों से काफी आगे रहीं। यहां पुरूषों के मतदान का आंकड़ा 60.97 व महिलाओं का प्रतिशत 67.39 फीसदी रहा। सैयदराजा में भी कमोवेश यही स्थिति रही, जहां 58.58 फीसदी पुरूष और 66.98 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाला। नक्सल प्रभावित चकिया विधानसभा में 62.66 फीसदी पुरूष तो 65.83 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने बूथों पर पहुंचकर ईवीएम का बटन दबाया। 2014 लोकसभा चुनाव में भी महिला मतदाता पुरूषों से मामूली अंतर से ही पीछे रहीं। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 59.99 तो महिलाओं का 57.48 फीसदी रहा। जबकि विस चुनाव 2012 में 64 प्रतिशत पुरूष और 57.33 प्रतिशत महिला वोटर ने मताधिकार का प्रयोग किया था। लोस चुनाव में भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
हर विस में बनेंगे सखी बूथ
महिला मतदाताओं की सुविधा को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सखी बूथ बनेंगे। यहां पीठासीन समेत सभी मतदान काíमक महिलाएं बनाई जाएंगी। महिला पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया जाएगा।
वर्जन :
मतदाताओं को जागरूक करने को जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। रैली, गोष्ठी आदि के माध्यम से मताधिकार के महत्व पर चर्चा की जा रही है। ताकि लोस चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत बेहतर रहे।
नवनीत सिंह चहल, जिला निर्वाचन अधिकारी।