महंगाई व अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरा
जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार से मिला। इस दौरान राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक सौंपकर देश में बढ़ती महंगाई व अपराध पर नाराजगी जताई। गरीबों के हित में योजनाएं चलाने की मांग की। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।
जासं, चंदौली : जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार से मिला। इस दौरान राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक सौंपकर देश में बढ़ती महंगाई व अपराध पर नाराजगी जताई। गरीबों के हित में योजनाएं चलाने की मांग की। चेताया मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।
कार्यकर्ताओं ने कहा, जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। गरीबों के आरक्षण में छेड़छाड़ की जा रही है। सूबे में आए दिन लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही हैं। डीजल व पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। दलितों, पिछड़ों का उत्पीड़न व अत्याचार रोकने, आरक्षण में छेड़छाड़ रुके, पेट्रोलियम की कीमतों पर लगाम, बेरोजगारों को रोजगार, सस्ता खाद, बीज, स्कूल फीस माफ करने की मांग की। एडीएम ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। सुनील कुमार, नसीम खान, शिवपूजन मौर्य, कमलेश सिंह गहरवार, भोलानाथ विश्वकर्मा, कन्हैया सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।