Move to Jagran APP

सरकारी उपक्रमों को बेच रही सरकार : अशोक सिंह

कांग्रेस के शासनकाल में देश में खुलहाली आई। युवाओं के लिए रोजगार से अवसर पैदा हुए। वहीं व्यावसायिक गतिविधियों व कृषि को बढ़ावा मिला। लेकिन वर्तमान सरकार सरकारी उपक्रमों को बेच रही है। उक्त बातें सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:03 AM (IST)
सरकारी उपक्रमों को बेच रही सरकार : अशोक सिंह
सरकारी उपक्रमों को बेच रही सरकार : अशोक सिंह

जासं, चंदौली : कांग्रेस के शासनकाल में देश में खुशहाली आई। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए। व्यावसायिक गतिविधियों व कृषि को बढ़ावा मिला लेकिन वर्तमान सरकार सरकारी उपक्रमों को बेच रही है। उक्त बातें सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कही।

loksabha election banner

कहा नेहरू, इंदिरा और शास्त्रीजी के शासनकाल में देश का विकास हुआ। मनमोहन सिंह की सरकार के आर्थिक सुधारों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। सरकारी शिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई। इससे शिक्षा प्रणाली में काफी सुधार आया और युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के मार्ग खुले, लेकिन वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता कराह रही है। देश व प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रहीं। कल-कारखाने बंद हो रहे। इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। किसानों को सरकार की नीतियों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा देश हित में सोनिया गांधी के नेतृत्व में महारैली का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, डा. नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय, राजेंद्र सिंह, संजय तिवारी व फरीद अली मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.