जनता की बजाय उद्योगपतियों के लिए आए अच्छे दिन
जागरण संवाददाता, चंदौली : ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को नगर के एक लान में
जागरण संवाददाता, चंदौली : ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को नगर के एक लान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजनों को धोखा देकर सत्ता हासिल की। चार साल में विदेशों में जमा काले धन में एक भी रुपया नहीं ला सकी। भाजपा सरकार में जनता के अच्छे दिन नहीं आए, बल्कि उद्योगपतियों के अच्छे दिन जरूर आ गए। वहीं कांग्रेसियों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांव-गांव में सरकार के खिलाफ आजाव बुंलद करने का आह्वान किया।
प्रदेश सह संयोजक राणा गोस्वामी ने कहा 60 साल के बदले 60 महीना मांगने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिटलर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। 2014 की चुनावी जनसभा में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल पर उंगली उठाते हुए मां-बेटे को देश के खजाने पर डाका डालकर विदेशों में धन जमा कराने का आरोप लगाया था। जनता को वादा किया था कि यदि वह सरकार में आए तो एक-एक पाई देश में वापस लाएंगे, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी वह एक रुपया कालाधन देश में वापस नहीं ला सके। उनके सारे आरोप बेबुनियाद साबित हुए। मोदी सरकार ने नोटबंदी की मार को पूरे देश ने झेला। कई लोगों की जाने चली गयी। नौजवानों का रोजगार छिन गया। लोग भूखों मरने लगे। कहा चार वर्षों में जितने सैनिक शहीद हुए वह एक रिकार्ड है और इस देश के लिए शर्म की बात है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ¨सह मुन्ना ने कहा भाजपा सरकार की सह पर नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या व तमाम बड़े घोटालेबाज देश का पैसा लेकर विदेश भागने में सफल रहे। प्रदेश महासचिव डा. देवेंद्रनाथ दुबे ने कहा सस्ता डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस व खाद बेचने का वादा करने वाली सरकार में महंगाई की बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस दौरान श्रीराम यादव, मधुराय, सतीश ¨बद, विजय त्रिपाठी, धनंजय ¨सह, डा. नारायण मूर्ति ओझा, नवीन ¨सह, तौफिक खान, शिव तपस्या तिवारी, सियाराम पाठक, रामानन्द यादव, ऋषिकेश तिवारी, सुजीत ¨सह, अनिल ¨सह आदि उपस्थित रहे। संचालन धर्मेन्द्र तिवारी ने किया।