नया समूह तैयार कर महिलाओं को दें आर्थिक मजबूती
जागरण संवाददाता चंदौली नया समूह तैयार कर महिलाओं को दें आर्थिक मजबूती ।
जागरण संवाददाता, चंदौली : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं का मंगलवार को प्रशिक्षण संपन्न हुआ। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। कहा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं अपना खुद का रोजगार कर सकती हैं। इसमें बैंक उनकी मदद करेगा।
स्थानीय एक वाटिका में आयोजित नौ दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को सिलाई कढ़ाई के साथ तकनीकी ज्ञान, मार्केटिग, त्योहारों पर हर घर में प्रयोग होने वाले उत्पादों की जानकारी देने के साथ उनके निर्माण के बारे में प्रशिक्षित किया गया। डीआरपी फंड वाराणसी निर्मल ने कहा गरीब महिलाओं की जीवनशैली में सुधार के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं अपने-अपने इलाकों में जाकर गरीब महिलाओं को चिह्नित कर उनका समूह गठन करें और उनकी आमदनी में वृद्धि कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार एवं बदलाव लाएं। डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे ने कहा स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इसके लिए नियमित रूप से महिलाओं के समूह को ट्रेनिग दी गई। 50 महिलाओं प्रमाण-पत्र दिया गया। संजय सिंह, अभिषेक कुमार, सविता, उषा आदि उपस्थित रहीं।