हुनर विकास कार्यक्रम में किशोरियों को मिले उपहार
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) अमर ज्योति सेवा केंद्र मनिहरा में मंगलवार को हुनर विकास।
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : अमर ज्योति सेवा केंद्र मनिहरा में मंगलवार को हुनर विकास कार्यक्रम के तहत किशोरियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। फादर ज्ञान प्रकाश और फादर जूलियन ने कहा हमारी बेटियों के अंदर प्रतिभा का अंबार है लेकिन सामाजिक प्रतिबंध के कारण हम अपने बच्चों की प्रतिभा को समझ नहीं पाते हैं। आज बेटियां चांद तक पहुंचकर देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए हैं। हुनर विकास कार्यक्रम के तहत 31 किशोरियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा बनायी गई कढ़ाई और सिलाई सहित अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।अंत में सभी किशोरियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सुजीत, संदीप, सिस्टर सुनिता, पुष्पम , पूनम, अनिता, जया, एलिसा,चंद्र ज्योति, संध्या, कालिदी आदि मौजूद रहे। संचालन रेनू ने किया।