जीआइसी चकिया और केवी की टीम ने मारी बाजी
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के मौके पर गुरुवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज मैदान में वालीबाल और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चकिया और केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर की टीम विजयी रही।
जागरण संवाददाता, चंदौली : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के मौके पर गुरुवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज मैदान में वालीबाल और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चकिया और केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर की टीम विजयी रही।
खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया के छात्रों ने वालीबाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोगाई की टीम को कांटे की टक्कर में मात दी। जबकि फुटबाल में केंद्रीय विद्यालय ने सर्वोदय माध्यमिक विद्यालय की टीम को पछाड़ दिया। चारों विद्यालय की टीमों को विजेता व उपजेता घोषित किया गया। इसके पूर्व पीडीडीयू नगर विधायक साधना ¨सह ने कहा खेल को खेल ही न समझा जाए, यह ऐसी प्रतिस्पर्धा है जो ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। छात्रों का मन मस्तिष्क, शरीर स्वस्थ्य रहता है। जिस छात्र ने खेल को अपना करियर बनाया है वह उसके प्रति समर्पित रहे तो निश्चित ही ऊंचाइयां मिलेंगी। केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को काफी बढ़ावा दे रही है। छात्रों को खेल के साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि विद्या ऐसी पूंजी है जिसके बल पर कहीं भी व्यक्ति अपने को व्यवस्थित कर सकता है। उसे रोजी, रोजगार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी चंदन ¨सह के अलावा बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक मौजूद थे।