बाढ़ से मिली निजात, कटान का दौर जारी
जासं, चंदौली : गंगा का जलस्तर बुधवार को 70.74 मीटर मापा गया। पानी एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घट
जासं, चंदौली : गंगा का जलस्तर बुधवार को 70.74 मीटर मापा गया। पानी एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ से लोगों को निजात मिल गई है, लेकिन अब कटान का दौर शुरू हो गया है। किसानों की उपजाऊ भूमि व खेतों में खड़ी फसल गंगा की जलधारा में समाहित हो रही है। इससे किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें खींच गई हैं। जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।
धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित नरौली गांव का दौरा किय। पीड़ितों से बात कर हाल जाना। साथ ही पीड़ितों के बीच जाकर राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने पीड़ितों को आटा, चीनी, चायपत्ती, माचिस, मसाला, तेल, नामक, साबुन और शैम्पू पैकेट का वितरण किया। पीड़ितों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से किसानों के नुकसान का आंकलन का आíथक मदद प्रदान की जाएगी। कमलाकांत मिश्रा, डा. अरविद मिश्रा, मुरारी निषाद, सुरेश मल्लाह, आशु सिंह, नरसिंह निषाद, दीपू सिंह, रामाश्रय निषाद, उद्धव निषाद, कुंदन निषाद, आलमगीर, उदय गुप्ता, फातिमा मौजूद थे।