गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, मुश्किल में उपभोक्ता
सब्जियों के दाम पहले से आसमान पर हैं। अब गैस सिलेंडर महंगा से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में 77 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद दाम बढ़कर 716.50 रुपये हो गए हैं। ऐसे रसोई का बजट बनाने में गृहिणियों को मुश्किलों का सामना तो करना ही पड़ रहा है गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जासं, चकिया (चंदौली) : सब्जियों के दाम पहले से आसमान पर हैं। अब गैस सिलेंडर महंगा होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में 77 रुपये का इजाफा हुआ है। दाम बढ़कर 716.50 रुपये हो गया है। ऐसे में रसोई का बजट बनाने में गृहणियों को मुश्किलों का सामना तो करना ही पड़ रहा, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 639.50 रुपये थी। सिलेंडर के दामों में लगातार तीसरी बार वृद्धि हुई। इन तीन महीनों में रसोई गैस के दाम लगभग 105 रुपये बढ़ गए। वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 193 रुपये का इजाफा हुआ है। तीन महीने पहले इसकी कीमत 611. 50 रुपये थी। यह बात दीगर है कि उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी की राशि पहले की तुलना में अधिक भेजी जा रही है। टमाटर का चढ़ा भाव, रुला रहा प्याज
सब्जियों के साथ ही सिलेंडर का दाम बढ़ने से गृहणियों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। उन्हें रसोई का बजट बनाने में पसीने छूट रहे हैं। देहात के बाजार में टमाटर 60 रुपये किलो बिक रहा है। लहसुन व प्याज भी सभी को रुला रहा है। प्याज 100, लहसुन 250 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। नए आलू की कीमत 40 रुपये किलो है। गृहणियों का छलका दर्द
गृहणी विंध्यवासिनी देवी ने कहा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मंहगे गैस सिलेंडर ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। नजबुन निशा ने कहा एक ओर जहां पहले से सब्जियों के दाम आसमान पर हैं वहीं गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। लगातार दाम बढ़ना चिताजनक है। बढ़ती कीमतों पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए।